12 Mahine Chalne Wala Business Ideas: आज के startup वाले दौर में हर कोई बिजनेस के जरिए पैसा कमाना आता है, लेकिन risk के कारण कोई भी आसानी से बिजनेस शुरु नहीं कर पाता। सभी को यह डर होता है कि अगर मेरा बिजनेस कुछ समय चलने के बाद ही मार्केट में नहीं टिक पाया तो क्या होगा?

लेकिन दोस्तों कैसा हो अगर आपका बिजनेस 12 महीने बिना रुके चलता रहे। यानी पूरे साल भर आपको अपने बिज़नेस को लेकर किसी दुविधा में ना रहना पड़े और यह बिज़नेस दिन दूनी रात चौगुनी कमाई करे। आप भी जब कभी बाजार में जाते होंगे तो कई बार आपने खुद यह गौर किया होगा कि बाज़ार में मौजूद कई दुकानें या व्यापार ऐसे होते हैं जिन्हे साल में एक दिन भी काम से फुर्सत नहीं मिलती और ऐसे बिज़नेस अपनी कमाई के लिए किसी सीजन पर निर्भर ना होकर पूरे साल ग्राहकों के लिए खुले रहते हैं।

तो दोस्तों आज के इस article में हम उन्हीं Top 20 बिजनेस के बारे में जानेंगे जो आपको साल भर आपका Bank Balance बढ़ाने में मदद कर सकते है। इस लेख में हम विस्तार से उन सभी बिजनेस की लागत और कमाई के बारे में जानेंगे और अगर आप भी भविष्य में ऐसे ही किसी बिज़नेस में हाथ आजमाने का मन बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला हैं…

कौन-कौन से हैं 12 महीने चलने वाले बिज़नेस ?

अगर हम गौर करें तो यह देखना मुश्किल नहीं है कि 12 महीने चलने वाले बिज़नेस कौन से हो सकते हैं। ये हमारे दैनिक जीवन की जरूरतों से ही जुड़े हुए बिज़नेस हैं जो अक्सर साल भर खुले रहते हैं और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हुए अच्छा ख़ासा मुनाफा कमाते है। ये खाने पीने वाले रेस्टोरेंट या कैफे हो सकते हैं, ये कोई मेडिकल शॉप हो सकती हैं, ये कपड़े-जूते की दुकान या सिलाई की शॉप हो सकती हैं, कोई कोचिंग सेंटर या स्टेशनरी शॉप, कोई कंस्ट्रक्शन मटेरियल शॉप या फिर कोई इवेंट मैनेजमेंट कंपनी… ऐसा कुछ भी जो पूरे साल में कभी भी ग्राहकों के लिए बंद नहीं होता बल्कि हर दिन-हर वक़्त उनकी जरूरतों का ख्याल रखता हैं। इस बिज़नेस की सबसे ख़ास बात यह है कि इसकी लागत आपके बजट पर निर्भर करती है और इससे होने वाली कमाई आपकी मेहनत और कुशलता पर।

Top 20+ 12 Mahine Chalne Wala Business Ideas List

Also See : ₹50,000 में शुरू करें ये 15 बिजनेस आइडिया 

12 महीने चलने वाले TOP 20 बिजनेस जानें विस्तार से:

1. रेस्टोरेंट या ढाबा

रेस्टोरेंट या ढाबा Best 12 Mahine Chalne Wala Business Ideas

रेस्टोरेंट या ढ़ाबा 12 महीने चलने वाला बिज़नेस हैं। क्योंकि खान पान हमारे दैनिक दिनचर्या का अहम हिस्सा हैं और इसलिए यह बिज़नेस कभी रुकने वाला नहीं हैं। रेस्टोरेंट या ढ़ाबा खोलने के लिए आपको एक अच्छी जगह, खाने पीने के लिए सामग्री, लोगों के बैठने के लिए टेबल और कुर्सी के साथ ही वो सारा सामान की व्यवस्था करनी होगी जो आप एक उपभोक्ता के रूप में किसी रेस्टोरेंट से अपेक्षित करते हैं। रेस्टोरेंट या ढ़ाबा से कमाई शुरू करने के लिए आपको इसमें करीब 2 से 10 लाख रूपए तक निवेश करने की जरुरत होगी। हालांकि अगर आपका बजट कम हैं तो आप काम पूंजी के साथ भी अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप रेस्टोरेंट या ढ़ाबा किराए पर लेकर अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं या फिर अधिक पूंजी जुटाने के लिए किसी व्यापारिक साझेदार से साझा व्यापार शुरू कर सकते हैं। रेस्टोरेंट से होने वाली कमाई आम तौर पर 50 हजार से 1 लाख रूपए प्रति माह तक होगी लेकिन यह आपके द्वारा प्रदान की जा रही खाने की गुणवत्ता, आपकी उपभोक्ता सेवाओं पर निर्भर करती हैं। यानी आप अपनी सुविधाओं, उपभोक्ता सेवा, खान-पान की स्वच्छता और अपने व्यवहार के बलभूते इस बिजनेस से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 2 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) : 50 हजार से अधिक

2. मेडिकल स्टोर

Medical Store Best 12 Mahine Chalne Wala Business Ideas

मेडिकल स्टोर एक ऐसा स्टोर होता हैं जहाँ पर सभी प्रकार की बीमारियों के उपचार के लिए दवाइयां मौजूद होती हैं। मेडिकल स्टोर बारह महीने चलने वाला बिज़नेस हैं जो 24 घंटे खुला रहता हैं। यह बिज़नेस कभी बंद नहीं हो सकता क्योंकि साल भर लोग अलग-अलग तरह से बीमार पड़ते हैं और तुरंत रिकवरी के लिए वे मेडिकल स्टोर को prefer करते हैं। मेडिकल स्टोर शुरू करने की अनुमानित लागत न्यूनतम 5 लाख से 15 लाख रूपए होती हैं जिसमे स्टोर खरीदना, अलग-अलग प्रकार की दवाइयां, काउंटर, बोर्ड आदि खर्चे शामिल हैं। अगर आपका बजट अच्छा ख़ासा है तो मेडिकल स्टोर पर दवाइयों के अलावा Protein Supplements और Diet से जुडी विभिन्न सामग्री रख सकते हैं।

मेडिकल स्टोर से होने वाली कमाई 20 हजार से 1 लाख रूपए प्रतिमाह के बीच हैं। लेकिन आप अपने प्रयासों से अपनी कमाई बढ़ा भी सकते हैं जैसा कि कई मेडिकल स्टोर आज दवाइयों के अलावा चिकतसकीय सेवाएं भी प्रदान करते हैं, जैसे – बीपी और शुगर लेवल मापना।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 5 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) : 20  हजार से अधिक

Also See : BEST Village Business Ideas in Hindi 

3. प्रॉपर्टी डीलर या प्रॉपर्टी कंसल्टेंट

property dealer And Consultant Best 12 Mahine Chalne Wala Business Ideas

प्रॉपर्टी एजेंट का बिज़नेस भी बारह महीने चलने वाला बिज़नेस हैं और इस बिज़नेस की सबसे अच्छी बात यह हैं कि इसमें आपको बहुत अधिक निवेश करने की आवश्यकता भी नहीं हैं। बस आपको एक कार्यालय की आवश्कयता होगी जहाँ से आप अपने बिज़नेस को संचालित करने वाले हैं। इस कार्यालय को आप खरीद सकते हैं या किराए पर भी ले सकते हैं। इसकी अनुमानित लागत 50 हजार से 5 लाख रूपए तक हैं। एक प्रॉपर्टी एजेंट के रूप में बिज़नेस शुरू करने के लिए आपके इस क्षेत्र के लोगों (रियल एस्टेट डेवेलपर्स या बिल्डर्स) से अच्छे संपर्क होने चाहिए, साथ ही आपको इस क्षेत्र से जुडी समझ भी काफी होनी चाहिए। अपनी समझ और संपर्क के जरिये आप इस बिज़नेस से 1 लाख से 5 लाख रूपए प्रतिमाह या इससे भी ज्यादा कमा सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 5 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) : 80  हजार से अधिक

4. सुपरमॉल या जनरल स्टोर

Super Mall OR Journal Store Easy 12 Mahine Chalne Wala Business

सुपरमॉल या जनरल स्टोर बारह महीने चलने वाले बिज़नेस में से सबसे आम हैं और इसके लिए आपको निवेश और व्यापारिक कुशलता की आवश्यकता हैं। आप अपने स्टोर पर FMCG (Fast Moving Consumer Goods) उत्पाद रखकर अपने बिज़नेस को बढ़ा सकते हैं, ये उत्पाद दैनिक रूप से उपयोग में लाए जाने वाले उत्पाद हैं जिनकी बिक्री कभी बंद नहीं होती। इस बिज़नेस के जरिये आप मध्यम वर्ग के एक बड़े समूह को लक्षित कर अपने मुनाफे को बढ़ा सकते हैं। एक सुपरमॉल या जनरल स्टोर शुरू करने के लिए आपको अनुमानित करीब 10 से 20 लाख रूपए की आवश्यकता पड़ सकती हैं हालांकि अगर आपका बजट इससे कम भी हैं तो आप किराए की दुकान से जनरल स्टोर की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा भी स्टोर पर काम करने के लिए कर्मचारी, सामान की डिलीवरी के लिए वाहन और भी कई ऐसी चीजें हैं जो सुपरमॉल के सञ्चालन के लिए जरुरी हो सकती हैं। एक सुपरमॉल या जनरल स्टोर से आप प्रतिमाह 50 हजार से 5 लाख रूपए तक कमा सकते हैं। आप एक से अधिक स्टोर शुरू करके, स्टोर पर उत्पादों की वेरायटी बढ़ाके, बेहतरीन उपभोक्ता सेवा और स्टोर के विज्ञापन के जरिये अपने मुनाफे को बढ़ा भी सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 10 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) : 50 हजार से अधिक

Also See : Youtube Se Paise Kaise Kamaye?

5. इलेक्ट्रॉनिक एजेंसी

Electronic Agency 12 mahine chalne wala kam

एक इलेक्ट्रॉनिक एजेंसी पर आप विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रख सकते हैं, इसमें एक बल्ब से लेकर रेफ्रीजरेटर तक सभी उपकरण शामिल हैं। यह बिज़नेस भी किसी समय बंद नहीं होता बल्कि कुछ-कुछ समय तो इसकी सेल्स काफी बढ़ जाती है, जैसा कि दिवाली के समय सीजनल डिस्काउंट देकर। एक इलेक्ट्रॉनिक एजेंसी से बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको अनुमानित 5 लाख से 50 लाख रूपए तक की जरुरत पड़ सकती है। यह आप पर ही निर्भर करता हैं कि आप किस तरह से अपने इलेक्ट्रॉनिक एजेंसी को बाजार में संचालित करना चाहते हैं। अगर आपका बजट कम हैं तो आप कम उपकरणों के साथ शुरुआत कर आगे मुनाफा बढ़ने पर अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। आपकी कमाई भी निवेश की गई राशि पर ही निर्भर करती हैं हालांकि इस क्षेत्र में टिके रहने के लिए आपको व्यापारिक कुशलता की काफी आवश्यकता होती हैं। इस बिज़नेस के जरिये आप 50 हजार या 5 लाख रूपए तक कमा सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 10 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  1 लाख से अधिक

6. सैलून

Saloon Easy 12 Mahine Chalne Wala Business

सैलून भी बारह महीने चलने वाले बिज़नेस का एक अच्छा उदाहरण हैं। लोग अपने बालों को स्टाइल देने, कलर कराने आदि कामों के लिए सैलून का रुख करते हैं। एक सैलून खोलने के लिए आपको 1 लाख से 10 लाख रूपए तक के निवेश की आवश्यकता पड़ सकती हैं। आप पुरुषों के लिए Gents ‘ Parlour या महिलाओं के लिए Beauty parlour खोल सकते हैं या फिर पुरुषों और महिलाओं दोनों को लक्षित करने के लिए Unisex Saloon खोल सकते हैं। इस तरह आप सैलून से प्रतिमाह 20 हजार से 1 लाख रूपए तक कमा सकते हैं। इसके साथ ही आप विभिन्न सौंदर्य प्रसादन सामग्रियां रखकर और अपनी सेवाओं को बढाकर भी अपना मुनाफा डबल कर सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 1 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

Also Read : Typing करके पैसे कैसे कमाए

7.स्टेशनरी शॉप

stationary Shop Best 12 mahine chalne wala kam

स्टेशनरी शॉप का नाम सुनते ही आपके दिमाग में किताबें, कॉपियां, पेन्सिल, रबर और बैग दिमाग में आते हैं। वैसे तो यह बिज़नेस मूलतः स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों की जरूरतों पर केंद्रित हैं लेकिन आपके ग्राहक हमेशा निश्चित नहीं रहते। एक स्टेशनरी की दुकान खोलने के लिए आपको बेहद कम निवेश लगभग 50 हजार से 5 लाख रुपयों तक की जरुरत पड़ सकती हैं। लेकिन निवेश से भी ज्यादा जो चीज महत्व रखती है, वो हैं आपकी दुकान की सही लोकेशन। आपकी स्टेशनरी शॉप किसी स्कूल या कॉलेज के आसपास ही होनी चाहिए तभी आप अपने लक्षित उपभोक्ताओं तक पहुँच रख सकते हैं। एक स्टेशनरी शॉप के जरिये आप 20 हजार से 1 लाख तक कमा सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 5 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

8. ऑटोमोबाइल मैकेनिक

ऑटोमोबाइल मैकेनिक Best 12 Mahine Chalne Wala Business

अगर आपको वाहनों की मरम्मत की अच्छी खासी नॉलेज है और आपके पास निवेश करने को पर्याप्त पैसा भी हैं तो आप एक ऑटोमोबाइल मैकेनिक की दुकान खोल सकते हैं। यह भी 12 महीने चलने वाला बिज़नेस हैं। एक ऑटोमोबाइल मैकेनिक की दुकान खोलने के लिए आपको अनुमानित लागत 5 लाख से 15 लाख तक की जरुरत पड़ सकती हैं। साथ ही आप इस बिज़नेस के जरिये हर महीने 20 हजार से 1 लाख तक कमा सकते हैं। हालांकि आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप दोपहिया वाहनों के लिए ही शॉप खोलते हैं या चारपहिया वाहनों के लिए।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 5 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

Also Read : Internet Se Paise Kaise Kamaye?

9. कॉस्मेटिक शॉप या फैंसी स्टोर

कॉस्मेटिक शॉप या फैंसी स्टोर Best 12 Mahine Chalne Wala Business Ideas

यह भी पूरे साल भर खुले रहने वाले बिज़नेस में से एक है और इसकी सबसे ख़ास बात यह हैं कि यह सभी आयु वर्ग के लोगों को Target करता हैं। इसलिए आपको भी ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से कई प्रकार के उत्पाद रखने पड़ सकते हैं। एक कॉस्मेटिक शॉप खोलने के लिए आपको करीब 2 लाख से 10 लाख तक के बजट की जरुरत पड़ सकती हैं। आप जितनी ज्यादा variety का सामान रखते हैं, उसी के अनुसार आप ग्राहकों की संख्या बढ़ा सकते हैं। अपनी कॉस्मेटिक शॉप में अलग-अलग तरह के सामान रखकर हर महीने करीब 50 हजार से 1 लाख तक कमा सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 2 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

10. चश्मे की दुकान

Optical Shop Best 12 mahine chalne wala kam

मोबाइल के बढ़ते उपयोग के कारण बहुत लोगों की आँखें ख़राब हो रही हैं जिससे उन्हें कम उम्र में ही चश्मे लग रहे हैं। आप एक चश्मे की दुकान खोलकर साल भर अच्छा-ख़ासा पैसा कमा सकते हैं। एक चश्मे की दुकान खोलने के लिए आपको अनुमानित लागत 1 लाख से 10 लाख के अलावा आँखों के बारे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उपकरणों में कुशल होना चाहिए। इस तरह आप एक चश्मे की दुकान से हर महीने करीब 20 हजार से 1 लाख तक कमा सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 5 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

11. ट्रेवल एजेंट

Travel Agent Best 12 Mahine Chalne Wala Business

ट्रेवल एजेंट एक ऐसा व्यवसाय हैं जिसमे आप लोगों की ट्रिप प्लान करने में उनकी मदद कर सकते हैं। इसके जरिये आप पूरे 12 महीने अच्छा ख़ासा मुनाफा कमा सकते हैं। इस बिज़नेस की सबसे अच्छी बात यह हैं कि इसमें आपको ज्यादा निवेश की जरुरत नहीं हैं, बस 1 लाख से 10 लाख के निवेश में आप यह बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। लेकिन आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती हैं कि आपके विभिन्न ट्रेवल कंपनियों और क्षेत्र के लोगों से संपर्क कैसे हैं, साथ ही आप ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार एक बेहतर ट्रिप प्लान करने में कितने माहिर हैं ? इस बिज़नेस के जरिये आप हर माह करीब 50 हजार से 2 लाख तक कमा सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 1 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  50 हजार से अधिक

Also See: TOP 21 Youtube Business Ideas in Hindi

12. सायबर कैफे

Cyber Cafe Easy 12 Mahine Chalne Wala Business

अगर आप कंप्यूटर चलाने में माहिर हैं और आप लोगों के ऑनलाइन आवेदनों या अन्य ऑनलाइन सेवाओं में उनकी मदद कर सकते हैं तो यह बिज़नेस आपके लिए एकदम फिट हैं। 1 लाख से 10 लाख रूपए तक के न्यूनतम निवेश के साथ आप एक सायबर कैफ़े खोलकर ग्राहकों को विभिन्न सेवाएं प्रदान कर हर महीने करीब 10 हजार से 1 लाख रूपए तक कमा सकते हैं। आप अपने सायबर कैफे में एक से अधिक कंप्यूटर रख, अपनी कमाई को बढ़ा भी सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 1 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  10 हजार से अधिक

13. ज्वैलरी शॉप

jwellery shop 12 mahine chalne wala kam

साल में कई बार लोग गहनों और जेवरात खरीदने के लिए ज्वैलरी शॉप का रुख करते हैं। आप भी ज्वैलरी शॉप खोलकर अच्छा ख़ासा मुनाफा कमा सकते हैं। ज्वैलरी शॉप के लिए आपको अधिक निवेश और पुख्ता सुरक्षा की जरुरत पड़ेगी, क्योंकि आपकी शॉप में काफी कीमती सामान होने वाला हैं। 5 लाख से 50 लाख या इससे भी अधिक की शुरूआती लागत के साथ आप ज्वैलरी शॉप खोलकर अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। एक ज्वैलरी शॉप से आप हर महीने 50 हजार से 5 लाख या इससे भी अधिक कमा सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 5 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  50 हजार से अधिक

14. बेकरी शॉप

Bakery Shop Best 12 Mahine Chalne Wala Business

खान-पान के बिना दुनिया की कल्पना ही नहीं की जा सकती और जहाँ तक बात बेकरी उत्पादों की हैं तो इनकी मांग तो बाजार में दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही हैं। 5 लाख से 15 लाख तक के शुरूआती निवेश के साथ आप एक बेकरी शॉप खोलकर काफी मुनाफा कमा सकते हैं। आपकी बेकरी में जितना ज्यादा वैरायटी के उत्पाद होंगे आप उतना ही अधिक मुनाफा कमा सकते हैं फिर भी हर महीने आप करीब 20  हजार से 2 लाख तक कमा सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 2 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

Read Also : 2024 में Amazon से पैसे कैसे कमाए ?

15. कोचिंग सेंटर

Coaching Center Har Mahine Chalne Wala Business Ideas

अगर आप पढ़े लिखे हैं और इतने प्रशिक्षित हैं कि आप स्कूल या कॉलेज के बच्चों को अच्छे से पढ़ा सकते हैं तो कोचिंग सेंटर से बिज़नेस कि शुरुआत आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हों सकती हैं। न्यूनतम लागत 10 हजार से 10 लाख रूपए के साथ आप अपना कोचिंग सेंटर शुरू कर सकते हैं। वैसे तो कोचिंग सेंटर से कमाई निश्चित नहीं है लेकिन फिर भी आप हर महीने 20 हजार से 2 लाख रूपए तक कमा सकते हैं। आपकी कमाई इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप किस स्तर के बच्चों को पढ़ा रहे हैं और आप उन्हें कैसा पढ़ाते है?

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 1 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

16. कंस्ट्रक्शन मैटेरियल और पेंट शॉप

Paint Shop 12 Mahine Chalne Wala Business Ideas

लोगों को अक्सर घर बनाने के लिए कई चीजों की जरुरत पड़ती है, जैसे कि सीमेंट, ईंट आदि या फिर घर को रंगने के लिए पेंट्स। तो आप भी न्यूनतम 2 लाख से 20 लाख रूपए या इससे अभी अधिक के निवेश के साथ यह बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। आपकी कमाई तो वैसे हर महीने 20 हजार से 2 लाख तक हो सकती हैं लेकिन यह कमाई इस पर निर्भर करती हैं कि आप कंस्ट्रक्शन से जुड़े सामान में कितनी विविधता रखते हैं और आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं कितनी बेहतर हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 2 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

17. इवेंट मैनेजमेंट कंपनी

Event Management Company Easy 12 Mahine Chalne Wala Business

अगर आप शादी या बर्थडे जैसे समारोह या फिर किसी कंपनी के इवेंट को प्रबंधित करने में कुशल हैं तो आप एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से अपने बिज़नेस करिअर की शुरुआत कर सकते हैं। इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको करीब 2 लाख से 20 लाख तक की जरुरत पड़ सकती हैं। हालांकि बिज़नेस में आपकी सफलता इस बात पर निर्भर करती हैं कि आपको इवेंट से जुड़े अन्य तत्वों जैसे टेंट, खान-पान, रसद सामग्री आदि को प्रबंधित करने में कितना कौशल हैं। इस बिज़नेस के जरिये आप हर महीने करीब 50 हजार से 5 लाख या इससे ज्यादा भी कमा सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 5 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  50 हजार से अधिक

18. पेइंग गेस्ट

Paying Guest Easy 12 Mahine Chalne Wala Business Ideas

कई लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरे शहर पढ़ने, नौकरी करने या अन्य किसी वजह से जाते हैं जहाँ रहने के लिए वे अक्सर पेइंग गेस्ट का उपयोग करते हैं। आपके पास भी अतिरिक्त घर या ऐसी जगह है जिसका इस्तेमाल आप पेइंग गेस्ट के रूप में कर सकते हैं तो आप इस बिज़नेस के जरिये हर महीने करीब 20 हजार से 2 लाख रूपए तक कमा सकते हैं।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 10 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

Read This : Dream 11 App se Paise Kaise Kamaye

19. मोबाइल रिपेयरिंग

Mobile Repairing Shop 12 mahine chalne wala kam

अगर आप खराब मोबाइल ठीक करना जानते हैं और मोबाइल उपकरणों की बारीकियों को अच्छी तरह से समझते हैं तो फिर आप इस बिज़नेस के जरिये काफी पैसे कमा सकते हैं। शुरूआती लागत 1 लाख से 10 लाख के साथ आप एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप खोल सकते हैं जहाँ आप मोबाइल का उपयोग करने वाले ग्राहकों की छोटी-मोटी समस्याओं को ठीक कर पैसे कमा सकते हैं। वैसे तो आप मोबाइल रिपेयरिंग शॉप के जरिये हर महीने करीब 20 हजार से 2 लाख तक कमा ही सकते हैं लेकिन अगर आप अपने बिज़नेस को विस्तारित करके मोबाइल रिपेयरिंग के अलावा सेलिंग और अन्य सेवाएं भी देते हैं तो आपकी कमाई बढ़ सकती है।

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 1 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

20. रेंटल कैब्स

Rental Cabs Best 12 Mahine Chalne Wala Business Idea

आजकल लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए खुद के वाहन की बजाय कैब को अधिक प्राथमिकता देते हैं, इससे उन्हें कई फायदे होते हैं जैसे – कम पैसे में यात्रा करना, कम समय में सफर पूरा करना आदि। अगर आपके पास की खुद की बाइक या कार है या फिर आपके पास इतना धन हैं कि आप इससे कई वाहन खरीद सकते हैं तो फिर आप इस बिज़नेस के जरिये काफी पैसे कमा सकते हैं। शुरूआती लागत आपके वाहन की कीमत पर निर्भर करती हैं और आपकी कमाई वाहनों की संख्या और आपकी व्यापारिक कुशलता पर निर्भर करती हैं। 

  • अनुमानित लागत (रुपयों में) : 5 लाख +
  • कमाई (रुपयों में) :  20 हजार से अधिक

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index