WI vs AFG Match Highlights: मंगलवार को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्डकप का 40वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने ना सिर्फ अफगानिस्तान को 104 रनों से हराया बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाडियों ने पावर प्ले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना कर नीदरलैंड का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
वेस्टइंडीज ने तोड़ा नीदरलैंड का रिकॉर्ड
आज के मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स ने टी-20 विश्वकप में अब तक की सबसे बेहतर पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी ने पावरप्ले में 1 विकेट पर 92 रन बनाए , जो कि टी-20 विश्वकप में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है, । इससे पहले ये रिकॉर्ड नीदरलैंड के नाम था। साल 2014 में नीदरलैंड ने आयरलैंड के खिलाए एक विकेट पर 91 रन बनाए थे।
पावरप्ले में इन टीमों ने बनाएं है अब तक के बड़े स्कोर
हाइएस्ट स्कोर | टीम का नाम | विरोधी टीम | वर्ष |
---|---|---|---|
92 | वेस्टइंडीज | अफगानिस्तान | 2024 |
91 | नीदरलैंड | आयरलैंड | 2014 |
89 | इंग्लैंड | दक्षिण अफ्रीका | 2016 |
83 | दक्षिण अफ्रीका | इंग्लैंड | 2016 |
82 | भारत | स्कॉटलैंड | 2021 |
शतक से मात्र 2 रन दूर रह गए निकोलस
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग का निमंत्रण पाकर अफगानिस्तान को 20 ओवर में 218 रनों का लक्ष्य दे लिया। इस लक्ष्य को बड़ा बनाने में निकोलस पूरन ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन ने 53 गेंदो में 6 चौके और 8 छक्के लगाते हुए 98 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। पूरन अपने शतक से मात्र 2 रन दूर थे, लेकिन इस बार उनकों 98 रनों से ही संतुष्ट होना पड़ा, क्योंकि आखिरी के ओवर में निकोलस रन आउट हो गए और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा।