दोस्तों हमारें देश में क्रिकेट को लेकर दीवानगी कभी कम नहीं हो सकती। हमारें देश की हर गली हर नुक्कड़ पर क्रिकेट को लेकर ही बात हो रही होती है। क्रिकेट से जुड़ी रोचक बातों को हर कोई जानना चाहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे है जिसको सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। क्रिकेट की दुनिया ,में शतकों का काफी ज्यादा महत्त्व है और जब- जब शतकों की बात होती तब-तब भारत का नाम टॉप पर आता है। भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा जैसे कई बड़े खिलाड़ियों नाम इस लिस्ट में शुमार है। 

तो दोस्तों आज हम आपको दुनिया के उन खिलाड़ियों से रूबरू करवाने जा रहे है जिन्होंने विश्व क्रिकेट में शतकों की झड़ी लगा रखी है। इस लिस्ट में कई नाम आपको काफी हैरान कर सकते है। वहीं इस सूची में शामिल कुछ नामों को जानकर आपको गर्व महसूस होगा। इस आर्टिकल में आपको सभी फॉर्मेटों के टॉप 10 खिलाड़ियों की सूची देखने को मिलने वाली है। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लिस्ट 2023

पदखिलाड़ीदेशकुल शतकटेस्टवनडेटी 20
1सचिन तेंडुलकरभारत1005149
2विराट कोहलीभारत8029501
3रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया714130
4कुमार संगकाराश्रीलंका633825
5जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका624517
6हाशिम अमलादक्षिण अफ्रीका552728
7महेला जयवर्धनेश्रीलंका5419341
8ब्रायन लारावेस्ट इंडीज531934
9राहुल द्रविड़भारत481236
10एबी डिविलियर्सदक्षिण अफ्रीका472522

Most centuries in ODI Cricket 2023

एकदिवसीय क्रिकेट को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिलता है। ODI क्रिकेट में कई खिलाड़ियों ने अपने खेल से हर किसी का दिल जीता है। ODI क्रिकेट एक खिलाड़ी की कई तरीके से परीक्षा लेता है। इस फॉर्मेट में रन बनाना काफी ज्यादा मुश्किल है। ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों की बात की जाए तो विराट कोहली का नाम लिस्ट में टॉप पर शामिल है। 

हाल ही में किंग कोहली ने अपने ODI करियर का 50वा शतक जड़ा था। जिसके बाद वह ODI में शतकों के मामलें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछें छोड़ नंबर वन अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है। 

वही ODI क्रिकेट के सबसे ज्यादा शतकों की लिस्ट में क्रिस गेल और सौरव गांगुली जैसे ताबड़तोड़ खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। 

List of Top 10 Cricketers With Most Centuries in ODI

खिलाड़ीखेले गए वर्षमैच रनशतक (100)उच्चतम स्कोर
विराट कोहली2008-वर्तमान2911379450183
सचिन तेंडुलकर1989-20134631842649200*
रोहित शर्मा2007-वर्तमान2591055431264
रिकी पोंटिंग1995-20123751370430164
सनथ जयसूर्या1989-20114451343028189
हाशिम अमला2008-2019181811327159
एबी डिविलियर्स2005-2018228957725176
क्रिस गेल1999-20213011048025215
कुमार संगकारा2000-20152281423425169
सौरव गांगुली1992-20083111136322183

Most Test Centuries (100s) 2023

टेस्ट मैच क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा फॉर्मेट है जिसे बहुत सम्मान की निगाहों से देखा जाता है। हर एक खिलाड़ी का सपना होता है की वह 100 टेस्ट मैच खेल सके। लेकिन 100 टेस्ट मैच खेलने का कीर्तिमान सिर्फ कुछ ही खिलाड़ी अपने नाम कर सके है। वही टेस्ट क्रिकेट में नाम और पहचान कमाना आसान काम नहीं है। विराट कोहली जैसे क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट के रोमांच को एक नए आयाम पर ले जाने में कामयाब रहे है। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों की बात की जाए तो यह रिकॉर्ड अभी तक सदी के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम रहा है। सचिन ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले है जिसमे उन्होंने 51 शतक जड़े है। वही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक इस लिस्ट में 10वे स्थान पर है। इस सूची में भारत की तरफ से सचिन के अलावा सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है। 

List of Top 10 Players With Most Test Centuries (100s)

खिलाड़ीदेशखेले गए वर्षमैच रनशतक (100)उच्चतम स्कोर
Sachin TendulkarIndia1989-20132001592151248*
Jacques KallisSouth Africa1995-20131661328945224
Ricky PontingAustralia1995-20121681337841257
Kumar SangakkaraSri Lanka2000-20151341240038319
Rahul DravidIndia1996-20121641328836270
Younis KhanPakistan2000-20171181009934313
Sunil GavaskarIndia1971-19871251012234236*
Brian LaraWest Indies1990-20061311195334400*
Mahela JayawardeneSri Lanka1997-20141491181434374
Alastair CookEngland2006-20181611247233294

Most centuries in T20 Internationals 2023

फटाफट क्रिकेट को लेकर हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आता है। 20 ऑवर के इस खेल में शतक लगाना एक बहुत ही मुश्किल काम है। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जिन्होंने इस फॉर्मेट में भी अपने बल्ले का जौहर दिखाया है और शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। 

टी20i रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा शतक जड़े है। वही इस लिस्ट में Brendon McCullum का नंबर 10 पर शामिल है। तो चलिए आपको बताते है टॉप 10 बल्लेबाजो के बारे में जिन्होंने टी20i जड़े है शतक। 

List Top 10 Players With Most Centuries in T20 International Cricket

खिलाड़ीदेशमैच रनशतक (100)उच्चतम स्कोर
Rohit SharmaIndia14838534118
Babar AzamPakistan10134653122
Glenn MaxwellAustralia9821593145*
Suryakumar YadavIndia5318413117
Colin MunroNew Zealand6517243109*
Sabawoon DaviziCzech Republic3111493115*
Aaron FinchAustralia10331202172
Chris GayleWest Indies7918992117
Martin GuptillNew Zealand12235312105
Evin LewisWest Indies5314652125*
Brendon McCullumNew Zealand7121402123

तो दोस्तों विश्व क्रिकेट में इन सभी खिलाड़ियों ने अपने खेल से क्रिकेट के अलग अलग प्रारूपों में शतक जड़ कर अपना और अपने देश का नाम रोशन किया है। आशा करते है आपको क्रिकेट से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। 

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index