दीपावली भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। दीपावली को लेकर हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आता है और हो भी क्यों ना इस दिन भगवान श्रीराम चौदह वर्ष का वनवास पूरा करने अयोध्या लौटें थे। वही दीपावली के त्यौहार के हमारे जीवन में और भी अनेक महत्व है। हर किसी को दीपावली का त्यौहार मानना काफी ज्यादा पसंद है इसी कड़ी में इस साल दीपावली के दिन आपकी खुशिया दुगुनी होने वाली है। जैसा की आप सब लोग जानते है की इन दिनों क्रिकेट का त्यौहार यानी वर्ल्डकप खेला जा रहा है। तो चलिए आपको बताते है किन दो टीमों के बिच है दीपवाली के दिन मुकाबला।
इस साल देव भूमि भारत में ODI वर्ल्डकप का आयोजन हो रहा है। जिसके चलते हर भारतीय वर्ल्डकप के रंग में रंग गया है। वही टीम इंडिया ने भी इस वर्ल्डकप अपने शानदार खेल से हर किसी को प्रभावित किया है और देशवासियों को अब तक 8 बार दीपावली बनाने का अवसर प्रदान किया है। इसी कड़ी में अब एक और अनूठा योग बनने जा रहा है।
12 नवंबर 2023 को जब पूरा देश दीपावली बनाएगा तक भारतीय टीम क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों के दांत खट्टे करते हुए नज़र आएंगी। जिसके चलते इस बार दीपावली का मजा और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। वही टीम इंडिया की जीत के बाद स्टेडियम और सड़कों पर शानदार जश्न देखने को मिलने वाला है।
36 साल बाद बना हैं ऐसा संयोग
1987 में पहली बार था जब भारतीय टीम ने दीपावली के खास मौके पर क्रिकेट मैच खेला था। इस मुकाबले में भारत की टीम, ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलती हुई नज़र आई थी। वही 1992 में आखिरी बार था जब टीम इंडिया ने दीपावली के मौके पर ODI मैच खेला था। 1992 में भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेला गया था जिसमे भारत ने ज़िम्बाब्वे की टीम को 30 रनों से धूल चटाई थी। अब देखना होगा 12 नवंबर 2023 भारतीय टीम इतिहास दौहराने में कामयाब हो पाती है या फिर नहीं।
दीपावली के दिन किसका किसका मैच है?
सारांश | जानकारी |
---|---|
मैच की तारीख | 12, नवंबर 2023, शुक्रवार |
कल किसका किसका मैच है 2023 | भारत बनाम नीदरलैंड |
कप्तान कौन है | स्कॉट एडवर्ड्स(नीदरलैंड) और रोहित शर्मा (भारत) |
कल वर्ल्ड कप मैच कहाँ पर खेला जायेगा | M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru |
कल वर्ल्ड कप मैच कितने बजे से चालू होगा | दोपहर 2:00 बजे |
कल वर्ल्ड कप मैच किस चैनल पर आएगा | डिज्नी हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क |
Also see: India Ka Match Kab Hai
आपको बता दे वर्ल्डकप 2023 में अब तक भारतीय टीम ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है जिसके चलते भारत की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान है। वही भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। भारत के हर एक फेन को उम्मीद है की इस बार का वर्ल्डकप भारतीय टीम अपने नाम करने में कामयाब हो पाएगी।