विराट कोहली टोटल सेंचुरी लिस्ट: क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ियों ने अपने खेल से आप के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई होगी. लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते है जो खेल बड़े हो जाते है. हमारे देश का यह सौभाग्य की क्रिकेट जगत को हमारे देश ने कई अनमोल रतन दिए है. फिर चाहे वो क्रिकेट के भगवान् सचिन तेंदुलकर या रन मशीन विराट कोहली. आज विश्व क्रिकेट में विराट कोहली क्रिकेट के किंग के नाम से भी जाने जाते है. 

विराट कोहली
विराट कोहली

विराट का कोहली से किंग कोहली बनने का सफ़र आसान नहीं था. मेहनत, लगन पर त्याग के चलते आज कोहली विश्व क्रिकेट में आपका नाम का परचन लहराने में कामियाब रहे है. क्रिकेट जगत के कई रिकॉर्ड विराट के नाम है जिनके बारे में बात करते-करते पूरा दिन गुजर सकता है. लेकिन विराट एक रिकॉर्ड ऐसा बनाने जा रहे है जिसको लेकर वह काफी ज्यादा चर्चा में है. 

विराट की कई बार सचिन तेंदुलकर से तुलना की जाती है जिसको लेकर विराट कई बार कह चुके है की “दुनिया के किसी बल्लेबाज की तुलना सचिन नहीं की जा सकती.” लेकिन अब खुद विराट सचिन का 100 शतको का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है. तो चलिए आज हम आपको बताते है की विराट ने अब तक अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में अब तक कितने शतक लगाए है

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलकर विराट अब तक 78 शतक अपने काम कर चुके है. जिसमे टी20i में एक शतक, ODI में 48 और टेस्ट क्रिकेट में 29 शतक किंग कोहली के नाम है. उम्मीद है शतकवीर कोहली जल्द ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 शतको का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 

आईपीएल में विराट कोहली के शतक : 

आईपीएल में भलें ही विराट कोहली की RCB का हाल बुरा हो लेकिन विराट अपनी बल्लेबाजी से अपने चाहने वालों को बिलकुल भी निराश नहीं करते है . विराट रन मशीन कोहली ने आईपीएल में अब तक 7 शतक जड़े है. जिसमे विराट का उच्चतम स्कोर 113 रन है. वही विराट में अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज़ शतक 47 गेंदों पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगाया था. 

2016 आईपीएल में विराट ने लगातार 4 शतक जड़े :

2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ विराट ने अपना पहला आईपीएल शतक बनाया. 2016 में पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ विराट का दूसरा आईपीएल शतक आया. इसी साल एक बार फिर किंग कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ 109 की जबरदस्त पारी खेली. इन जबरदस्त पारियों के बाद विराट ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. विराट अब तक आईपीएल में 7 शतक लगाने में कामियाब रहे है. विराट ने अपना आखिरीआईपीएल शतक 18 मई 2023 को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया था. 

#RunsBalls4s6sTeamOppVenueDate
1101*61131RCBGTBangalore2023-05-21
210063124RCBSRHHyderabad2023-05-18
31005894RCBKKRKolkata2019-04-19
411350128RCBPBKSBangalore2016-05-18
51095558RCBGLBangalore2016-05-14
6108*5887RCBRPSBangalore2016-05-07
7100*63111RCBGLRajkot2016-04-24

विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों की लिस्ट

टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के शतक 

अन्तर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात की जाए तो यहा विराट ने कई अहम् और मैच जीताने वाली पारिया खेली है. लेकिन शतको की बात की जाए तो यहा विराट थोड़े पीछे नज़र आते है. टी20i में विराट ने अब तक सिर्फ एक ही शतक जड़ा है. विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर हर किसी का दिल जीत लिया था. 

ODI क्रिकेट में विराट कोहली के शतक 

ODI क्रिकेट में जिस तरह की बल्लेबाजी विराट करते है शायद ही कोई बल्लेबाज इस तरह खेलता होगा. 50 ऑवर में किस तरह बल्लेबाजी करनी है उस चीज़ की समझ और ऐसी टेक्निक सिर्फ विराट के पास ही है. विराट ने ODI में अब तक 48 शतक जड़े है. ODI में शतको की फिफ्टी करने के लिए विराट को सिर्फ 2 शतक चाहिए वही ODI क्रिकेट में सचिन के शतकों की बराबरी करने के लिए विराट को सिर्फ एक शतक की जरुरत है. 

विराट ने अपने ODI करियर का पहला शतक श्रीलंका के खिलाफ 2009 में कोलकाता में बनाया था. अपनी इस पारी के बाद विराट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वही विराट ने अपना 48वा शतक वर्ल्डकप में बंगलादेश के खिलाफ पुणे में बनाया था. वही उम्मीद की जा रही है की विराट इस वर्ल्डकप में 2 से 3 शतक और जड़ सकते है. 

विराट के ODI क्रिकेट में शतक 

नंबरसालविरूद्धस्कोरजगह
1.2009श्रीलंका107कोलकाता
2.2010बांग्लादेश102*ढाका
3.2010ऑस्ट्रेलिया118विशाखापट्टनम
4.2010न्यूजीलैंड105गुवाहाटी
5.2011बांग्लादेश100*ढाका
6.2011इंग्लैंड107कार्डिफ
7.2011इंग्लैंड112*दिल्ली
8.2011वेस्टइंडीज117विशाखापट्टनम
9.2012श्रीलंका133*होबार्ट
10.2012श्रीलंका108ढाका
11.2012पाकिस्तान,183ढाका
12.2012श्रीलंका106हम्बनटोटा
13.2012श्रीलंका128कोलंबो
14.2013वेस्टइंडीज102पोर्ट ऑफ स्पेन
15.2013जिम्बाब्वे115हरारे
16.2013ऑस्ट्रेलिया100*जयपुर
17.2013ऑस्ट्रेलिया115*नागपुर
18.2014न्यूजीलैंड123नेपियर
19.2014बांग्लादेश136फतुल्लाह
202014वेस्टइंडीज127धर्मशाला
21.2014श्रीलंका139*रांची
22.2015पाकिस्तान107एडिलेड
23.2015दक्षिण अफ्रीका138चेन्नई
24.2016ऑस्ट्रेलिया117मेलबर्न
25.2016ऑस्ट्रेलिया106कैनबरा
26.2016न्यूजीलैंड,154*मोहाली
27.2017इंग्लैंड122पुणे
282017वेस्टइंडीज111*किंग्सटन
29.2017श्रीलंका,131कोलंबो
30.2017श्रीलंका,110*कोलंबो
31.2017न्यूजीलैंड121मुंबई
32.2017न्यूजीलैंड113कानपुर
33.2018दक्षिण अफ्रीका112डरबन
34.2018दक्षिण अफ्रीका160*केपटाउन
35.2018दक्षिण अफ्रीका129*सेंचुरियन
36.2018वेस्टइंडीज,140गुवाहाटी
37.2018वेस्टइंडीज157*विशाखापटनम
382018वेस्टइंडीज107पुणे
39.2019ऑस्ट्रेलिया104एडिलेड
40.2019ऑस्ट्रेलिया116नागपुर
41.2019ऑस्ट्रेलिया123रांची
42.2019वेस्टइंडीज,120पोर्ट ऑफ स्पेन
43.2019वेस्टइंडीज114*पोर्ट ऑफ स्पेन
44.2022बांग्लादेश113चटगांव
45.2022श्रीलंका113गुवाहाटी
46.2022श्रीलंका166*तिरुवनंतपुरम
47.2023पाकिस्तान122*कोलंबो
48.2023बांग्लादेश103*पुणे

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के शतक 

क्रिकेट की दुनिया में टेस्ट सबसे मुश्किल और सबसे ज्यादा मजेदार फोर्मेट है. विराट कोहली खुद कई बार कह चुके है की उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने में सबसे ज्यादा मजा आता है. वही टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की ऊर्जा देखने लायक होती है. विराट फील्ड पर अपने तेज़ तरार तेवर और ऊर्जा से हर किसी बोलती बोलती बंद कर देते है तो फिर चाहे वो कंगारुओं की टीम हो या फिर इंग्लिश टीम. विराट ने हर किसी को उन्ही की जुबान में जवाब दिया है. 

टेस्ट क्रिकेट में विराट के शतकों की बात की जाए तो विराट ने अब तक 29 शतक टेस्ट शतक जड़े है. वही 7 बार किंग कोहली ने  सो को दोसो तब्दील किया है. विराट ने अपना पहला टेस्ट शतक 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिल्ट के खूबसूरत मैदान में जड़ा था. वही विराट ने अपना आखिरी टेस्ट शतक पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में जड़ा था.  

मुश्किल वक्त और BCCI से विवादों के बाद भी विराट ने अपने खेल पर ध्यान दिया. जिसके चलते आज विराट विश्व क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम बन चुके है. यह कहना गलत नहीं होगा की विराट ही क्रिकेट है और क्रिकेट ही विराट है. 

नंबरसालविरुद्धस्कोरजगह
1.2012ऑस्ट्रेलिया116एडिलेड
2.2012न्यूजीलैंड103बैंगलोर
3.2012इंग्लैंड103नागपुर
4.2013ऑस्ट्रेलिया107चेन्नई
5.2013दक्षिण अफ्रीका119जोहान्सबर्ग
6.2014न्यूजीलैंड105*वेलिंग्टन
7.2014ऑस्ट्रेलिया115एडिलेड
8.2014ऑस्ट्रेलिया141एडिलेड
9.2014ऑस्ट्रेलिया169मेलबर्न
10.2015ऑस्ट्रेलिया147सिडनी
11.2015श्रीलंका103गाले
12.2016वेस्टइंडीज200नॉर्थ साउंड
13.2016न्यूजीलैंड211इंदौर
14.2016इंग्लैंड167विशाखापटनम
15.2016इंग्लैंड235मुंबई
16.2017बांग्लादेश204हैदराबाद
17.2017श्रीलंका103*गाले
18.2017श्रीलंका104*कोलकाता
19.2017श्रीलंका213नागपुर
20.2017श्रीलंका243दिल्ली
21.2018दक्षिण अफ्रीका153सेंचुरियन
22.2018इंग्लैंड149बर्मिंघम
23.2018इंग्लैंड103नॉटिंघम
24.2018वेस्टइंडीज139राजकोट
25.2018ऑस्ट्रेलिया123पर्थ
26.2019दक्षिण अफ्रीका254*पुणे
27.2019बांग्लादेश136कोलकाता
28.2023ऑस्ट्रेलिया186अहमदाबाद
29.2023वेस्टइंडीज121पोर्ट ऑफ स्पेन

FAQ

विराट कोहली के कितने शतक हो चुके हैं?

विराट कोहली ने अब तक अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 78 शतक जड़े है. जिसमे टी20i में एक, टेस्ट में 29 एवं ODI 47 शतक शामिल है. वाली आईपीएल में विराट ने 7 शतक अपने नाम किये है. 

विराट कोहली के अर्धशतक कितने है?

विराट कोहली के अर्धशतक कितने है?
विराट ने अब तक अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 136 अर्धशतकीय पारी खेली है. जिसमे किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 29, ODI क्रिकेट में 70 अर्धशतक जड़े है जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है वही टी20i में विराट 37 अर्धशतक अपने नाम कर चुके है. आईपीएल की बात की जाए तो आईपीएल में अब तक 50 अर्धशतक जड़ चुके है. 

विराट कोहली ने 2023 में ODI में कितने शतक लगाए?

2023 में विराट कोहली ने ODI क्रिकेट में एक शतक जड़ा है जो वर्ल्डकप में बंगलादेश के खिलाफ पुणे मैदान पर आया था. 

विराट कोहली ने पहला शतक कब मारा था?

ODI क्रिकेट में विराट ने अपना पहला शतक 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के मैदान पर लगाया था. वही टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2012 में एडिलेड में विराट ने शतक जड़ा था. वही 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के दौरान विराट ने 122 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपना पहला टी20i शतक जड़ा. वही आईपीएल में 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ विराट ने अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा था. 

हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल है और में मीडिया जगत में अपने लेख के जरिये बदलाव लाने आया हूँ। जैसा की आप सभी को पता है हर एक शब्द की अपनी एक ताकत होती है जो किसी के विचारो में बदलाव ला सकती है। आशा करता हूँ आपको मेरे लेख पसंद आएंगे और आपको इन लेख की मदद से कुछ नया सिखने को मिलेगा।

Leave A Reply
© 2019 – 2024 Fantasy Khiladi All Rights Reserved.
Index