Virat Kohli ICC Trophy List: टी-20 वर्ल्डकप में विराट कोहली का बल्ला भले ही कम चला हो,लेकिन फाइनल मुकाबले में 59 बॉल्स पर 76 रन बनाकर उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह जरुर बंद करवा दिया। टी-20 विश्वकप की ट्रॉफी जीतने के साथ ही विराट कोहली ने इतिहास भी रच दिया। विराट कोहली अब दुनिया के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसके पास ICC की सभी व्हाइट बॉल क्रिकेट की ट्रॉफियां हैं।
विराट कोहली ने जीती ICC की चारों ट्रॉफियां
खबरों की मानें तो विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ICC व्हाइट बॉल के सभी टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस कारनामें को नहीं कर पाए थे। ICC के ऑफिशियल अकाउंट पर विराट की इस उपलब्धि को लेकर एक ट्वीट भी किया गया है, जिसमें चारों ट्रॉफियां भी दर्शाई गईं हैं।
अंडर-19 विश्व कप – 2008
विराट कोहली की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने ‘ICC अंडर-19 विश्व कप 2008’ की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस समय भारत का फाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने 12 रन (DLS मैथड़) से जीता था।
वर्ल्ड कप – 2011
2011 में जब भारत ने ICC वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी, उस वक्त विराट कोहली भी उस टीम का हिस्सा थे। श्रीलंका के खिलाफ हुए फाइनल मैच में विराट ने 49 गेंदों पर 35 रन भी बनाए थे। हालांकि उस समय इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे थे। इस मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।
चैंपियंस ट्रॉफी – 2013
भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही जीती थी, लेकिन इस वक्त भी विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा थे। 2013 के इस टूर्नामेंट में भारत का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड से हुआ था, जिसमें विराट कोहली ने 34 गेंदों पर 43 रन बनाए थे। भारत ने ये मैच 5 रनों से जीता था।
टी-20 वर्ल्डकप – 2024
ICC टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर भारत ने ये ट्रॉफी अपने नाम की। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में विराट कोहली ने फाइनल में 59 गेंदों पर 76 रन बाए।