IND vs ENG : टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। 27 जून को अब सेमीफाइनल में भारत इंग्लैंड से भिडे़गा। ऐसे में सोशल मीडिया पर अब इंग्लैंड से पुराना हिसाब-किताब चुकता करने के मीम्स जमकर वायरल हो रहे हैं। अब ये पुराना हिसाब क्या है, तो चलिए जानते हैं।
2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गया था भारत
सोशल मीडिया पर इंग्लैड से जिस हिसाब को पूरा करने की बात कही जा रही है, वो दरअसल 2022 के सेमीफाइनल से जुड़ा है। जिसमें भारत इंग्लैंड से 10 विकेट से हार गया था। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 168 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसें इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गवाएं 16 ओवर में ही पूरा कर लिया। इस वक्त इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंदों पर 80 रन बनाएं थे, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं उनके साथी एलेक्स हेल्स ने 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 47 गेंदों पर 86 रन बनाए थें। ऐसे में 27 जून 2024 को इंडिया इस हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरेगी।
T20 WORLD CUP 2022 SEMI FINAL 2 (IND VS ENG)
— sʜᴀᴜʀʏᴀ🇮🇳⁴⁵ (@SHERRY4ROHIT) June 24, 2024
Result – ENG WON
(IND VS ENG) AGAIN IN 2024
Result -? pic.twitter.com/RqkE8BTfKt
यह भी पढ़े: कोच का इशारा मिलते ही मैदान में गिर गए गुलाबदीन नायब, खिलाडी की नौटंकी पर फैन्स ने कर दी Oscar देने की मांग
कहां होगा भारत बनाम इंग्लैंड का सेमीफाइनल?
टी-20 विश्वकप 2024 के सेमीफाइनल की बात करें तो इस मुकाबले में इंडिया और इंग्लैंड आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 27 जून को रात 8 बडे गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।