टी-20 विश्वकप के 44वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए कमिंस ने लगातार 3 विकेट लेते हुए हैट्रिक लगाई। 2024 टी-20 वर्ल्डकप की यह पहली हैट्रिक थी। इसके साथ ही कमिंस टी-20 विश्वकप में हैट्रिक लगाने वाले विश्व के सातवें तो ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं।
पेट कमिंस ने लिए इन तीन खिलाडियों के विकेट
टी-20 विश्वकप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए पेट कमिंस ने हैट्रिक लगाई। पेट कमिंस ने 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर बांग्लादेश के बल्लेबाज महमुदुल्लाह को बोल्ड आउट कर दिया, इसके बाद अगली गेंद पर कमिंस ने मेहदी हसन को आउट किया, जिनका कैच जेम्पा ने लिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर पेट कमिंस ने फील्ड पर सेट बल्लेबाज तौहीद हृदॉय का विकेट लिया और टी-20 विश्वकप 2024 की पहली हैट्रिक लगाई।
PAT CUMMINS BECOMES THE FIRST AUSTRALIAN TO TAKE MEN'S T20I WC HAT-TRICK AFTER 17 LONG YEARS. 🐐 pic.twitter.com/rt9rC5hImA
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 21, 2024
टी-20 विश्वकप में हैट्रिक लगाने वाले गेंदबाज –
हैट्रिक लगाने वाले खिलाडी का नाम | मैच | साल | स्थान |
---|---|---|---|
ब्रेट ली | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | 2007 | केप टाउन |
कर्टिस कैंपर | आयरलैंड बनाम नीदरलैंड | 2021 | अबू धाबी |
वानिंगु हसरंगा | श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका | 2021 | शारजाह |
कगिसो रबाडा | दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड | 2021 | शारजाह |
कार्तिक मयप्पन | यूएई बनाम श्रीलंका | 2022 | जिलॉन्ग |
जोशुआ लिटिल | आयरलैंड बनाम न्यूजीलैंड | 2022 | एडिलेड |
पैट कमिंस | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश | 2024 | एंटीगुआ |