टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दो मैच हारने के बाद कल यानी की 11 जून को पाकिस्तान के हिस्से आखिरकार जीत आ ही गई। 11 जून को विश्वकप के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान ने कनाडा को 7 विकेट से हरा दिया। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जहां टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने पाकिस्तान को 107 रनों का लक्ष्य दिया, जिसें 17.3 ओवर में ही पूरा कर लिया।
इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक भी लगाया। लेकिन इस अर्धशतक के साथ ही उनके नाम पर एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया, जिसे शायद कोई भी बैट्समैन अपने नाम नहीं करना चाहेगा।
कनाडा के खिलाफ रिजवान ने बनाया शर्मशार करने वाला रिकॉर्ड
कनाडा के खिलाफ खेलते हुए मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह एक ऐसा रिकॉर्ड था जिसे वो खुद भी बनाना नहीं चाहते होंगे, लेकिन अनजानें में ही सही पर वो इस रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर बैठे।
दरअसल, मोहम्मद रिजवान ने कनाडा के खिलाफ कल अर्धशतक जड़ा, जिसमें 100 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 53 गेंदों पर 53 रन बनाएं। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का भी लगाया। मोहम्मद रिजवान अब टी-20 वर्ल्डकप में सबसे धीमी गति से अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले नंबंर पर आ गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड डेविड मिलर के नाम था। क्रिकेट के इतिहास में ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहेगा।
टी-20 वर्ल्डकप में सबसे धीमें अर्धशतक बनाने वाले खिलाडी
खिलाडी का नाम | रन | गेंद | स्ट्राइक रेट |
---|---|---|---|
मोहम्मद रिजवान | 53 | 53 | 100 |
डेविड मिलर | 51 | 59 | 115.68 |
डेवोन स्मिथ | 52 | 51 | 98.07 |
डेविड हसी | 54 | 59 | 109.25 |