लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम, ICC Champions Trophy 2025 में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इसी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को अपने पक्ष में करने का भरकस प्रयार करेगी। ऐसे में मुकाबले से पहले चलिए जानते हैं, Gaddafi Stadium Pitch Report के आंकड़ें क्या कहते है.
गद्दाफी स्टेडियम को पहले लाहौर स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, इसे 1959 में वास्तुकार और सिविल इंजीनियर नसरुद्दीन मूरत-खान द्वारा डिजाइन किया गया था। 1972 में तत्कालीन राष्ट्रपति जल्फिकार अली भुट्टो ने लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी के सम्मान में इस स्टेडियम का नाम बदलकर गद्दाफी स्टेडियम रख दिया। यह स्टेडियम मूल रुप से पाकिस्तान के लाहौर में स्थित है, जो पाकिस्तान के चार सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक है। इस स्टेडियम ने घरेलू खेलों और अंतर्राष्ट्रीय मैचों के अलावा पाकिस्तान सुपर लीग के कई मैचों की मेजबानी की है। इस स्टेडियम में 34,000 हजार लोग एक साथ मैच देख सकते हैं।
Gaddafi Stadium, Lahore, Pitch Report In Hindi –
तालिका में गद्दाफी स्टेडियम उर्फ लाहौर स्टेडियम से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दर्शाई गईं हैं –
गद्दाफी स्टेडियम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां | |||
पूर्व नाम | लाहौर स्टेडियम | ||
वर्तमान नाम | गद्दाफी स्टेडियम | ||
जगह | लाहौर, पंजाब, पाकिस्तान | ||
खोला गया | 1959 | ||
क्षमता | 34,000 | ||
सबसे छोटी सीमा दूरी | 65 मीटर | ||
सबसे लम्बी सीमा दूरी | 75 मीटर | ||
फ्लड लाइट्स | हाँ | ||
पिच | घास |

यह भी पढ़े: National Stadium, Karachi, Pitch Report In Hindi
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, वनडे रिकॉर्ड
ग्राउंड फिगर | ||||
प्रारूप | खेले गए मैच | Bat ( बैट ) | Bowl ( बॉल ) | उद्घाटन मैच |
वनडे (ODI) | 77 | 39 | 36 | 13 जनवरी 1978 |
टी20 अंतरराष्ट्रीय | 29 | 18 | 11 | 22 मई 2015 |
टेस्ट मैच | 41 | 4 | 15 | 21 नवंबर 1959 |
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, वनडे रिकॉर्ड
गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे आंकड़ों पर नजर डालें तो स्टेडियम ने कुल 74 मैचों की मेजबानी की। जिनमें से 37 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, वहीं 35 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम विजयी रही है। इस स्टेडियम में 1 मैच टाई और 1 मैच बिना परिणाम वाला भी रहा है।
हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो पाकिस्तान द्वारा 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन विकेट पर 375 रन का उच्चतम टीम स्कोर दर्ज किया गया था। वहीं टीम द्वारा सबसे कम स्कोर 75 रन भी पाकिस्तान द्वारा 2009 में श्रीलंका के खिलाफ दर्ज किया गया था।
नीचे दी गई तालिका गद्दाफी स्टेडियम के सभी वनडे रिकॉर्ड और आंकड़े दिखाती है-
Gaddafi Stadium ODI Stats and Records | |||
कुल एकदिवसीय मैच | 77 | ||
पहला मैच | 13/01/1978 | ||
आखिरी मैच | 06/09/2023 | ||
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की | 39 | ||
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते | 36 | ||
मैच टाई | 1 | ||
मैच एन/आर | 1 | ||
उच्चतम टीम इन | 2015 में PAK बनाम ZIM द्वारा 375/3 | ||
सबसे कम टीम इन | 2009 में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका द्वारा 75 रन | ||
औसत अंक | 200 |
आँकड़े – टी20आई
कुल मैच | 29 |
पहले बल्लेबाजी करके जीते गए मैच | 18 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 163 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर | 146 |
उच्चतम कुल | 209/3 (20.0 ओवर) इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान |
न्यूनतम योग | 94 (15.3 ओवर) न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान |
आँकड़े – परीक्षण
कुल मैच | 41 |
पहले बल्लेबाजी करके जीते गए मैच | 4 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 322 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर | 339 |
तीसरी पारी का औसत स्कोर | 245 |
चौथी पारी का औसत स्कोर | 152 |
उच्चतम कुल | 699/5 (203.4 ओवर) पाकिस्तान बनाम भारत |
न्यूनतम योग | 73 (30.2 ओवर) न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान |
यह भी पढ़े: निरंजन शाह स्टेडियम राजकोट पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजी या गेंदबाजी?
लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम की पिच सामान्यतौर पर धीमी मानी जाता है, जिस वजह से यहां जहां तेज गेंदबाजों को शायद ही कोई उछाल मिले। गेंदबाजों को ट्रैक से कुछ हासिल करना है, तो उन्हें अपनी लाइन और लेंथ को बेहतर रखना होगा। हालांकि, पिच पर स्पिनर्स को सहायता मिल सकती है। लेग स्पिनर टर्फ पर सबसे प्रभावी होने की संभावना है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले गद्दाफी स्टेडियम की मौसम रिपोर्ट
जगह | मौसम | तापमान | नमी | वर्षा की संभावना |
---|---|---|---|---|
राष्ट्रीय स्टेडियम | धूप वाला | 21-31 डिग्री सेल्सियस | 68% | 15 प्रतिशत तक |
मौसम रिपोर्ट की बात करें तो आने वाले दिनों में लाहौर में बारिश होने की संभावना 15 प्रतिशत तक है। तापमान 21 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। आर्द्रता की सीमा 68% रहेगी जबकि हवा की गति 10 किमी/घंटा की सीमा में संभव है।
यह भी पढ़े: Dubai International Cricket Stadium In Hindi
गद्दाफी स्टेडियम को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1 . गद्दाफी स्टेडियम की बैठने की क्षमता कितनी है?
Ans: गद्दाफी स्टेडियम की क्षमता 34,000 है। नवीनीकरण से पहले, गद्दाफी उर्फ लाहौर स्टेडियम में 65,000 से अधिक दर्शक बैठ सकते थे, लेकिन पुनः डिजाइन के कारण इसकी क्षमता घटाकर 27 हजार कर दी गई। लेकिन अब इस स्टेडियम में 34,000 लोग एकसाथ बैठ मैच देख सकते हैं।
Q2 . गद्दाफी स्टेडियम की सीमा का आकार क्या है?
Ans: गद्दाफी स्टेडियम की सबसे छोटी बाउंड्री की लंबाई 65 मीटर और सबसे लंबी बाउंड्री की लंबाई 75 मीटर है।
Q3 . गद्दाफी स्टेडियम कहाँ स्थित है?
Ans:गद्दाफी स्टेडियम पाकिस्तान के लाहौर में स्थित है। पहले इस स्टेडियम को लाहौर स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, लेकिन लीबिया के नेता गद्दाफी की मृत्यु और देश की स्वतंत्रता के सम्मान में इसका नाम बदलकर गद्दाफी स्टेडियम रख दिया गया था।