बॉलीवुड़ एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा हर मैच में विराट को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम जाती है। ग्राउंड पर विराट-अनुष्का के कई क्यूट मूमेंट बहुत ज्यादा वायरल भी हुए हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का एक वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें वो बहुत ज्यादा गुस्से में लग रही है, और किसी को डांटती हुई दिख रही हैं।
ये वीडियों भारत-पाकिस्तान के मैच का बताया जा रहा है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हरा दिया था। अनुष्का इस मैच में विराट को चीयर करने पहुंची थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनुष्का का गुस्से वाला वीडियों
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अनुष्का शर्मा का ये गुस्से वाला वीडियों बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अनुष्का गुस्सा तो कर रही हैं, पर उनके गुस्सा होने का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
Anushka Sharma captured REALLY ANGRY during the India vs Pakistan match.
— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) June 13, 2024
Reasons unknown. pic.twitter.com/6Hz04dLD9E
अनुष्का के वीडियों पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
अनुष्का के इस वायरल वीडियों पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं, कोई अनुष्का को सपोर्ट कर रहा है, तो कोई विराट कोहली को ट्रोल कर रहा है। कुछ यूजर्स के कमेंट हम आपकों इस आर्टिकल में बताते हैं।
अनुष्का की वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि – ‘लगता है भाभी जी गुस्सा हो गईं है’, तो वहीं एक फेन ने लिखा – इंसान खुश और एग्रेसिव दोनों हो सकता है। ये हम सबके साथ होता है तो इसमें बड़ी बात क्या है’?
वहीं एक यूजर ने तो रन ना बनाने की वजह से विराट को ट्रोल करते हुए लिख दिया – पति देव स्कोर नहीं कर पा रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा है – फोटों क्लिक कर लिया होगा छोटे बैबी का।