टी-20 विश्वकप 2024 का पहला सेमीफाइनल 27 जून को दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए पहली बार टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है, तो वहीं साउथ अफ्रीका बना कोई मैच हारे इस सेमीफाइनल में पहुंची है। ऐसे में ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद ही जरुरी माना जा रहा है।
बड़े मैचों में हारती आई है दक्षिण अफ्रीका
ICC टूर्नामेंट्स में दक्षिण अफ्रीका को चोकर्स के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि वह बड़े मुकाबलों में जीतते हुए मैचों को भी हार जाती है। वनडे और टी-20 वर्ल्डकप में दक्षिण अफ्रीका के नॉकआउट मुकाबलों के रिकॉर्ड को देंखे तो वो बहुत ज्यादा खराब हैं। अफ्रीका ने अब तक कुल मिलाकर 10 नॉकआउट मैच खेले हैं, जिसमें से वो केवल 1 मैच में ही जीत दर्ज कर पाई है।
Report and match highlights as Afghanistan create history by qualifying for the semi-finals of the Men's #T20WorldCup for the first time 😯https://t.co/xaF9gsci0w
— T20 World Cup (@T20WorldCup) June 25, 2024
यह भी पढ़े: 27 जून को कैसा रहेगा गुयाना का मौसम, क्या बारिश बनेगी भारत-इंग्लैंड के मुकाबले में मुसीबत?
दक्षिण अफ्रीका का नॉकआउट रिकॉर्ड –
मैच | स्थान | साल | परिणाम (SA) |
---|---|---|---|
ENG vs SA | सिडनी | 1992 | हारी |
SA vs WI | कराची | 1996 | हारी |
SA vs AUS | बर्मिंघम | 1999 | हारी |
SA vs AUS | सेंट लूसिया | 2007 | हारी |
SA vs NZ | मीरपुर | 2011 | हारी |
SA vs SL | सिडनी | 2015 | जीती |
SA vs NZ | ऑकलैंड | 2015 | हारी |
SA vs AUS | कॉलकत्ता | 2023 | हारी |
SA vs PAK | नॉटिंघम | 2009 (T-20wc) | हारी |
SA vs IND | मीरपुर | 2014 (T-20wc) | हारी |