MI आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में से एक है। वही MI की टीम ऑक्शन में काफी सोच समझकर अपने खिलाड़ियों का चुनाव करती है। जिसके चलते MI को आईपीएल में काफी कामयाबी हासिल हुई है।
इस साल ऑक्शन से पहले MI ने अपने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जिसके चलते इस साल ऑक्शन में MI की टीम काफी बीजी नज़र आने वाली हैं। MI के पास सिर्फ 17.75 करोड़ का ही पर्स है।
इन 5 खिलाड़ियों पर लगाएगी MI की टीम दाव
अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने वाले शार्दुल पर इस साल पैसो की बारिश हो सकती है। MI शार्दुल को किसी भी कीमत पर अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी।
साउथ अफ्रीका के इस गेंदबाज़ पर हर एक टीम बोली लगाने वाले है। MI की टारगेट लिस्ट में Gerald Coetzee का नाम टॉप पर है। Coetzee पर इस साल जमकर पैसो की बारिश हो सकती है।
श्रीलंका के इस स्पिन गेंदबाज़ पर हर किसी की नज़र है। RCB और CSK के साथ-साथ MI भी हसारंगा को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी।
RCB से रिलीज होने के बाद हर्षल MI के लिए खेलते हुए नज़र आ सकते है। हर्षल MI की टीम को अच्छा संतुलन प्रदान कर सकते है।
वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन के चलते Daryl Mitchell पर आईपीएल में पैसो की बारिश होने वाली है। Daryl Mitchell पर इस साल MI की टीम बड़ा दाव खेल सकती है।