इंग्लिश टीम 5 बार यह कीर्तिमान अपने नाम कर चुकी है। नीदरलैण्ड के खिलाफ इंग्लैंड ने एक ODI मुकाबले के दौरान 498 रन बनाए थे जो ODI क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। वही पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इंग्लिश टीम यह कीर्तिमान बना चुकी है।
भारत की टीम 6 बार ODI क्रिकेट में 400+ रन बना चुकी है। 2007 वर्ल्डकप के दौरान बरमूडा के खिलाफ भारत ने 400+ रनो का आकड़ा पार किया था। 2007 से लेकर अब तक भारतीय टीम 6 बार इस कीर्तिमान को हासिल करने में कामयाब हो सकी है।
साउथ अफ्रीका की टीम ने 8 बार यह कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार 400+ रनो का स्कोर बनाया था। 2015 से लेकर अब तक साउथ अफ्रीका ने 8 बार 400+ का पार किया है।